Skip to main content

Posts

Showing posts from May 3, 2020

IPL 2020 रद्द होने से किसको कितना नुकसान होगा?

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड (BCCI)को दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड होने का रुतबा हासिल है. इसे आईपीएल के बहुत लाभ होता है. कोविड 19 के कारण IPL 2020 को रद्द करने पर विचार किया जा रहा है. अगर IPL को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया था, तो बीसीसीआई को 3,869 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. आइये और जानते हैं कि इससे किसे कितना नुकसान होगा? भारत में घरेलू क्रिकेट लीग IPL का 13वां संस्करण मार्च महीने से शुरू था लेकिन अब कोविड 19 महामारी के कारण इसे 14 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. अब ऐसी ख़बरें आ रहीं हैं कि आईपीएल-13 को अक्टूबर महीने तक टाला जा सकता है और हो सकता है कि इस वर्ष आयोजित भी ना हो सके.  BCCI की आय कितनी है (Sources of Income of BCCI) BCCI, भारत में सबसे अमीर खेल बॉडी और दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है. BCCI अपने वित्त के लिए भारत सरकार पर निर्भर नहीं है अर्थात यह अपनी आमदनी के सोर्स खुद सर्च करता है. बीसीसीआई मुख्य रूप से आय के चार स्रोतों के माध्यम से अपना राजस्व कमाता है; 1.  द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए मीडिया (प्रसारण) अधिकार;  2.  राष्ट्रीय टीम (ज...

इंटरनेट पर 1 मिनट में क्या-क्या होता है?

दुनिया में जनवरी, 2020 तक कुल एक्टिव इन्टरनेट यूजर्स की संख्या 4.54 बिलियन थी. चीन , भारत और अमेरिका में इन्टरनेट यूजर्स की संख्या सबसे अधिक है. जबकि दुनिया में स्मार्ट फ़ोन मोबाइल यूजर्स की कुल संख्या 3.5 बिलियन है.आइये इस लेख में जानते हैं कि इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल और इन्टरनेट यूजर्स एक मिनट में इन्टरनेट पर क्या क्या करते हैं? आजकल हम  सूचना प्रौद्योगिकी  क्रांति की दुनिया में रह रहे हैं. अब दुनिया के प्रत्येक क्षेत्र की जानकारी केवल एक छोटे लेकिन  स्मार्ट मोबाइल फोन  की मदद से हासिल की जा सकती है. दुनिया की कुल आबादी 2017 में 7.47 बिलियन तक पहुंच गई और 3.77 बिलियन लोगों तक इंटरनेट की पहुँच हो गयी है. आज की दुनिया में 4.9 बिलियन मोबाइल फोन हैं. यह आलेख एक मिनट में इंटरनेट पर हुई गतिविधियों पर आधारित है. इस लेख में केवल सितम्बर 2017 तक अपडेटेड आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है. आइये जानते हैं कि इन्टरनेट की दुनिया में 1 मिनट में क्या-क्या गतिविधियाँ होतीं हैं? 1.  फेसबुक पर एक मिनट में 90,000 लोग लॉगिन करते हैं. 2.  वॉट्सअप पर हर मिनट 16 मिलियन टेक्स्ट मेस...

हैकर क्या है।types of hacker in Hindi

आये दिन हम सुन रहे है की Facebook का डेटा लिक हो गया या फिर 5 करोड फेसबुक यूजर्स के अकाउंट खतरे में है और आपने यह भी सुना होगा कि किसी का बैंक अकाउंट हैक कर के पैसे निकाल लिए जाते हैं, या फिर किसी का व्हाट्स एप हैक हो गया,और कभी कभी ये भी सुनने को मिलता है कि किसी सेलेब्रिटी की ट्विटर अकाउंट हैक हो गया।जब हम ये सब सुनते हैं तो हमारे दिमाग में एक विचार आता है कि आखिर ये सब करता कौन हैं,तो मै आपको बताना चाहता हूं कि डिजिटल वर्ल्ड में ऐसे लोगो को हैकर कहा जाता है।और ऐसा भी नहीं है की सब हैकर बुरे होते हैं ,अच्छे हैकर भी होते हैं। Hacker के प्रकार (Types Of Hacker) 1) वाइट हेट हैकर (white hat Hacker) 2)ब्लैक हेट हैकर (Black Hat hacker) 3)ग्रे हेट हैकर (Gray hat hacker) वाइट हेट हैकर (white hat Hacker) ये हैकर अच्छे होते हे, वाइट हेट हैकर बी हच्केर्स ही होते हे लिकिन को सिस्टम के ओनर (owner) की परमिशन (permission) लेकर सिस्टम को हैक (hack) करते हे, वो अपनी स्किल (skill) को अच्छे काम के लिए उपयोग करते हे, उसे हम Security Expert And Ethical Hackrs के नाम से जानते हे| ब्लैक हेट हैकर (Black Hat...

जानें शराब की बिक्री से राज्यों को कितना राजस्व प्राप्त होता है?

भारतीय राज्यों ने 2018-19 में शराब पर उत्पाद शुल्क से प्रति माह औसतन 12,500 करोड़ रुपये एकत्र किए,जो 2019-20 में प्रति माह लगभग 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.“उत्तर प्रदेश ने पिछले वित्तीय वर्ष में शराब से 2,500 करोड़ रुपये प्रतिमाह एकत्र किए थे.आइये इस लेख में पड़ताल करते हैं कि कोरोना वायरस फैलने की आशंका के बीच क्यों राज्यों के लिए शराब बेचना जरूरी है? केंद्र सरकार के पास कर लगाने और उसे वसूलने के अधिक साधन हैं जबकि राज्यों की आय के साधन सीमित हैं और उत्तरदायित्वों की विशाल श्रंखला है. इसी कारण  राज्यों को अपने यहाँ का प्रशासन चलाने के लिए या तो केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता है या फिर स्वयं कर इकठ्ठा करने के उपाय सर्च करने होते हैं. इन्हीं उपायों में एक सबसे बड़ा उपाय है शराब और अन्य मादक पदार्थों पर लगाया जाने वाला कर. चूंकि पूरे देश में आर्थिक गतिविधियाँ ठप्प हैं और राज्यों को अपना खर्च चलाने के लिए वित्तीय साधन जुटाने पड़ रहे हैं, इसलिए शराब की बिक्री शुरू करना राज्यों की मजबूरी है. राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले मुख्य कर कौन से हैं? (Taxes imposed by states in India) 1. ...

पेटेंट किसे कहते हैं और यह कैसे प्राप्त किया जाता है?

पेटेंट (Patent) एक ऐसा कानूनी अधिकार है जो किसी व्यक्ति या संस्था को किसी विशेष उत्पाद, खोज, डिजाईन, प्रक्रिया या सेवा के ऊपर एकाधिकार देता है. पेटेंट प्राप्त करने वाले व्यक्ति के अलावा यदि कोई और व्यक्ति या संस्था इनका उपयोग (बिना पेटेंट धारक की अनुमति के) करता है तो ऐसा करना कानूनन अपराध माना जाता है. भारतीय पेटेंट कार्यालय को पेटेंट, डिज़ाइन और ट्रेड मार्क्स (सीजीपीडीटीएम) के नियंत्रक जनरल के कार्यालय द्वारा प्रशासित किया जाता है. इसका मुख्यालय कोलकाता में है और यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आदेशानुसार काम करता है. पेटेंट किसे कहते हैं? (What is Meaning of Patent) पेटेंट एक अधिकार है जो किसी व्यक्ति या संस्था को किसी बिल्कुल नई सेवा,तकनीकी, प्रक्रिया, उत्पाद या डिज़ाइन के लिए प्रदान किया जाता है ताकि कोई उनकी नक़ल नहीं तैयार कर सके. दूसरे शब्दों में  पेटेंट एक ऐसा कानूनी अधिकार है जिसके मिलने के बाद यदि कोई व्यक्ति या संस्था किसी उत्पाद को खोजती या बनाती है तो उस उत्पाद को बनाने का एकाधिकार प्राप्त कर लेती है. यदि पेटेंट धारक के अलावा कोई और व्यक्ति या संस्था इसी उत्पाद को बन...

कश्मीरी केसर को GI टैग दिया गया: जानिये भौगोलिक संकेत (GI) टैग क्या होता है?

भौगोलिक संकेत एक नाम या निशान होता है जो किसी निश्चित क्षेत्र विशेष के उत्पाद, कृषि, प्राकृतिक और निर्मित उत्पाद (मिठाई, हस्तशिल्प और औद्योगिक सामान) को दिया जाता है.कश्मीरी केसर को भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया है. अब कश्मीरी केसर को बाजार में अलग पहचान मिल सकेगी. आपने सुना होगा कि मथुरा के पेडे, आगरा का पेठा, दार्जिलिंग चाय, बनारस और कांजीवरम की साड़ी भारत में इन्ही नामों से बहुत प्रसिद्द है और हर दुकानदार इन्ही नामों के साथ अपने उत्पादों को बेचना चाहता है. इसे भौगोलिक संकेत (GI) टैग कहा जाता है.  भारत में अब तक लगभग 300 से ज्यादा प्रोडक्ट्स को GI मिल चुका है. भौगोलिक संकेत (GI) टैग क्या होता है? (What is Meaning of Geographical Indications Tag) भौगोलिक संकेत एक नाम या निशान होता है जो किसी निश्चित क्षेत्र विशेष के उत्पाद, कृषि, प्राकृतिक और निर्मित उत्पाद (मिठाई, हस्तशिल्प और औद्योगिक सामान) को दिया जाने वाला एक स्पेशल टैग है. यह स्पेशल क्वालिटी और पहचान वाले उत्पाद जो किसी विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले को दिया जाता है. जिस भी किसी क्षेत्र को यह टैग ...

प्लाज्मा थेरेपी क्या है, यह कैसे काम करती है और क्या यह COVID-19 के उपचार में सहायक हो सकती है?

COVID -19 महामारी से लड़ने के लिए कई नैदानिक परीक्षण चल रहे हैं और इनमें से एक है प्लाज्मा थेरेपी या कंवलसेंट प्लाज्मा थेरेपी (Convalescent Plasma Therapy) (CPT). आखिर प्लाज्मा थेरेपी क्या है, यह कैसे काम करती है, इसका इतिहास और क्या यह COVID-19 के उपचार में सहायक हो सकती है? आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं. COVID-19 के लिए अभी तक कोई सटीक इलाज नहीं खोजा गया है. लेकिन वायरस के प्रसार को निष्क्रिय करने वाली वैक्सीन, प्रमुख एंटीजन्स के एंटीबॉडीज, मोनोक्लोनल और आरएनए आधारित वैक्सीनों के विकास में भी प्रगति दर्ज की गई है. कुछ स्थानों पर कंवलसेंट प्लाज्मा थेरेपी या    प्लाज्मा थेरेपी भी शुरू कर दी गई है. आइये अब कंवलसेंट प्लाज्मा थेरेपी ( CPT)  या प्लाज्मा थेरेपी के बारे में जानते हैं? जब रोगजनक हमारे शरीर पर हमला करते हैं, तो हमारा इम्यून सिस्टम काम करना शुरू कर देता है और संक्रमण से लड़ने के लिए प्रोटीन निकालता है. इन प्रोटीनों को एंटीबॉडी के रूप में जाना जाता है. यदि संक्रमित व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का उत्पादन करता है, तो वह एंटीबॉडी द्वारा खुद ही ठ...

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा क्या है और भारत में इसका उत्पादन क्यों किया जाता है?

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन दवा मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने में बेहद कारगर है. रिसर्च में सामने आया है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवाई कोरोना वायरस से लड़ने में मददगार है.इसी कारण विश्व में इसकी मांग अचानक बढ़ गयी है. एक समय था जब, ब्रिटेन, अमेरिका, इटली और अन्य देशों की सरकारें भारत के आमों के निर्यात को यह कहकर लौटा देते थे कि इनमें पेस्टिसाइड का इस्तेमाल हुआ है, कीड़े है लिहाजा हम इन आमों का आयात नहीं करेंगे. इस समय भारत 'सुई' और विकसित देश 'तलवार' हुआ करते थे. लेकिन अब वक्त बदला है और विश्व के विकसित देश; अमेरिका, इटली, स्पेन, और ब्रिटेन जैसे संपन्न देश कोविड 19 से लड़ाई के लिए भारत की ओर आशाभरी नजरों से देख रहे हैं कि काश! भारत उन्हें भी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन (Hydroxychloroquine) दवा निर्यात कर दे ताकि वे देश भी कोविड 19 से लड़ाई लड़ सकें. लेकिन भारत ने इस दवा के निर्यात पर रोक लगा दी है. दरअसल, कोरोना वैश्विक महामारी का रूप ले चुका है और इसकी कोई सही दवा उपलब्ध नहीं है इसलिए विभिन्न दवाओं के उपयोग करके हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन की मदद से काफी लोगों का सफल...