Skip to main content

प्लाज्मा थेरेपी क्या है, यह कैसे काम करती है और क्या यह COVID-19 के उपचार में सहायक हो सकती है?

COVID -19 महामारी से लड़ने के लिए कई नैदानिक परीक्षण चल रहे हैं और इनमें से एक है प्लाज्मा थेरेपी या कंवलसेंट प्लाज्मा थेरेपी (Convalescent Plasma Therapy) (CPT). आखिर प्लाज्मा थेरेपी क्या है, यह कैसे काम करती है, इसका इतिहास और क्या यह COVID-19 के उपचार में सहायक हो सकती है? आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं.


COVID-19 के लिए अभी तक कोई सटीक इलाज नहीं खोजा गया है. लेकिन वायरस के प्रसार को निष्क्रिय करने वाली वैक्सीन, प्रमुख एंटीजन्स के एंटीबॉडीज, मोनोक्लोनल और आरएनए आधारित वैक्सीनों के विकास में भी प्रगति दर्ज की गई है. कुछ स्थानों पर कंवलसेंट प्लाज्मा थेरेपी या    प्लाज्मा थेरेपी भी शुरू कर दी गई है.
आइये अब कंवलसेंट प्लाज्मा थेरेपी (CPT) या प्लाज्मा थेरेपी के बारे में जानते हैं?
जब रोगजनक हमारे शरीर पर हमला करते हैं, तो हमारा इम्यून सिस्टम काम करना शुरू कर देता है और संक्रमण से लड़ने के लिए प्रोटीन निकालता है. इन प्रोटीनों को एंटीबॉडी के रूप में जाना जाता है. यदि संक्रमित व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का उत्पादन करता है, तो वह एंटीबॉडी द्वारा खुद ही ठीक हो जाएगा.
प्लाज्मा थेरेपी में COVID-19 से ठीक हुए व्यक्ति का रक्त, जो कि एंटीबॉडी में समृद्ध है, अन्य गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है. इसके तहत ठीक हो चुके लोगों के प्लाज्मा को मरीजों से ट्रांसफ्यूज किया जाता है. इस थेरेपी में एटीबॉडी का उपयोग किया जाता है, जो कि किसी वायरस या बैक्टीरिया के खिलाफ शरीर में बनता है. यह एंटीबॉडी COVID-19 ठीक हो चुके मरीज के शरीर से निकालकर बीमार शरीर में डाल दिया जाता है.  मरीज पर एंटीबॉडी का असर होने पर वायरस कमजोर होने लगता है. इसके बाद मरीज के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है
प्लाज्मा क्या है?
रक्त का तरल हिस्सा प्लाज्मा है. यह पानी और प्रोटीन से बना होता है. यह लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स को शरीर के माध्यम से प्रसारित करने के लिए एक माध्यम प्रदान करता है. इसमें इम्युनिटी के महत्वपूर्ण घटक भी होते हैं जिन्हें एंटीबॉडी के रूप में जाना जाता है.
कंवलसेंट प्लाज्मा थेरेपी या प्लाज्मा थेरेपी कैसे काम करती है?
इस तकनीक में, COVID-19 से ठीक हुए मरीज से रक्त निकाला जाता है. फिर सीरम को अलग किया जाता है और वायरस को बेअसर करने वाली एंटीबॉडी के लिए जांच की जाती है. सीरम जिसमें एंटीबॉडीज हैं को COVID-19 के रोगी को दिया जाता है, जिनमें गंभीर लक्षण पाए जाते हैं.
ह्यूस्टन मेथोडोलॉजिस्ट (Houston Methodologist) के अनुसार, प्लाज्मा दान करने की प्रक्रिया में लगभग एक घंटे लगते हैं, जैसे की रक्त दान के दौरान लगते हैं. ऐसा कहा जाता है कि प्लाज्मा के डोनर्स को एक छोटे उपकरण से जोड़ दिया जाता है, जो प्लाज्मा को निकालता है, साथ ही साथ लाल रक्त कोशिकाओं को उनके शरीर में लौटाता है. वहीं नियमित रक्त दान के दौरान, डोनर्स को दान करते वक्त के बीच लाल रक्त कोशिकाओं की प्रतीक्षा करनी पड़ती है. प्लाज्मा के मामले में, इसे बार-बार दान किया जा सकता है, यानी कि सप्ताह में दो बार.
शोधकर्ताओं के अनुसार, प्लाज्मा थेरेपी इतनी सरल नहीं होगी. COVID-19 के मामले में जी कि एक नई महामारी है जहां अधिकांश रोगी वृद्ध हैं और पहले से ही उच्च रक्तचाप, मधुमेह इत्यादि जैसी अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं, इसलिए यह थेरेपी कितनी प्रभावशील होगी रिसर्च के बाद ही पता चल पाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय पुलिस की वर्दी का रंग खाकी क्यों होता है?

भारतीय पुलिस हमारी कानून व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात रहती है. आमतौर पर हम पुलिस की पहचान उनकी वर्दी से करते है. परन्तु क्या आपने कभी सोचा है कि पुलिस की वर्दी का रंग खाकी ही क्यों होता है. कैसे पुलिस वर्दी या यूनिफार्म की शुरुआत हुई थी. आइये इस लेख के माध्यम से यह जानने की कोशिश करते हैं. हर देश में अपनी ही एक कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस का गठन किया जाता है. यह पुलिस ही है जिसकी वजह से हम सब चैन की नींद सो पाते है. कोई भी त्यौहार हो, दिन हो या रात पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात रहती है. आमतौर पर हम पुलिस की पहचान उनकी वर्दी या यूनिफार्म से ही तो करते है. पुलिस की खाकी वर्दी उनकी बड़ी पहचान मानी जाती है. बस फर्क इतना होता है कि कही पर इसका रंग थोड़ा हल्का होता है तो कहीं पर थोड़ा गहरा. दूर से ही देख कर लोग पहचान जाते है कि पुलिस आ रही है. परन्तु क्या आपने कभी सोचा है कि पुलिस की वर्दी का रंग खाकी ही क्यों होता है. इसको कोई और रंग या कलर क्यों नहीं दिया गया. आइये इस लेख के माध्यम से यह जानते है कि पुलिस की वर्दी का रंग खाक...

कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी किसे कहते हैं ?

कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी का सीधा मतलब कंपनियों को उनकी सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में बताना है. भारत में कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (CSR) के नियम अप्रैल 1, 2014 से लागू हैं. इसके अनुसार, जिन कम्पनियाँ की सालाना नेटवर्थ 500 करोड़ रुपये या सालाना आय 1000 करोड़ की या सालाना लाभ 5 करोड़ का हो तो उनको CSR पर खर्च करना जरूरी होता है. यह खर्च तीन साल के औसत लाभ का कम से कम 2% होना चाहिए  कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी क्या है (Corporate Social Responsibility Meaning):- जैसा कि हमें पता है कि कम्पनियाँ किसी उत्पाद को बनाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करती हैं, प्रदूषण को बढ़ावा देती हैं और अपनी जेबें भरतीं हैं; लेकिन इस ख़राब प्रदूषण का नुकसान समाज में रहने वाले विभिन्न लोगों को उठाना पड़ता है; क्योंकि इन कंपनियों की उत्पादक गतिविधियों के कारण ही उन्हें प्रदूषित हवा और पानी का उपयोग करना पड़ता है. लेकिन इन प्रभावित लोगों को कंपनियों की तरफ से किसी भी तरह का सीधे तौर पर मुआवजा नही दिया जाता है. इस कारण ही भारत सहित पूरे विश्व में कंपनियों के लिए यह अनिवार्य बना दिया गया...

how to choose best mobile for upgrade

What else must you look out for? Yearly upgrade deals typically involve terms and conditions which will create them impractical or to a fault costly. as an example, they need you to require out a brand new 24-month contract when the primary year so as to induce a brand new phone, or need you keep on with a similar or a better monthly price, that may well be notably frustrating if you would like to upgrade to a less expensive phone, or need less minutes or information. Also, be cautious of specifically however the prices ar weakened. as an example, Sky's Swap upgrade arrange could involve you continued to repay the phone when the initial twelve or twenty four month amount, reckoning on whether or not you choose to send the phone back to them. How does one total the most effective deal? If you would like the pliability of having the ability to upgrade yearly, it’s necessary to grasp specifically what quantity you’re paying for the phone over the length of the contract, what quantity ...