परीक्षा पूर्व रिविजन का अक्सर हमारे ऊपर काफी दवाब रहता है, ढेर सारा पाठ्यक्रम कम समय में दोहराव आसान नहीं है और अगर दोहराव कर भी लिया जाए तो हो सकता है कोई महत्वपूर्ण अंश या तथ्य छूट जाये, इस पोस्ट में हम जो तकनीक बता रहे हैं, उससे ना सिर्फ रिवीजन आसान हो जायगा बल्कि कोई भी महत्वपूर्ण तथ्य या अंश छूटेगा भी नहीं, इसे कहा जाता है स्पाईडर नोट्स, इन नोट्स को तैयार करने में आपका लगभग 70 प्रतिशत समय बच जाता है |दोहराव के समय आपका सिर्फ 10 प्रतिशत समय ही खर्च होता है | चलिये शुरू करते हैं
सबसे पहले “Keywords” छांटें
1. मान लीजिये आपको किसी टॉपिक पर Spider Notes बनाने हैं, सबसे पहले टॉपिक का नाम लिख लीजिये
2. जब आप टॉपिक पढ़ते हैं तो प्रत्येक लाइन या वाक्य (Sentence) का एक प्रमुख “Keyword” होता है, जो अगर आपको याद हो या बताया जाए तो आपको पूरी पंक्ति याद हो जाती है, ये एक Clue की तरह काम करता है |यदि आपको Clue मिल जाये तो बस आपको सब याद आ जाता है |
एक उदाहरण द्वारा समझिये
“शाहजहाँ ने कासिम खां के नेतृत्व में हुगली पर आक्रमण कर हुगली से पुर्तगालियों को बाहर किया क्योंकि, वे अपने व्यापारिक अधिकार का दुरूपयोग करने के साथ ही वहाँ के लोगों को जबरन ईसाई बना रहे थे|”
3. यहाँ पर शाहजहाँ की बात हो रही है तो Center में शाहजहाँ को रखेंगे, और Keywords में कासिम खान, हुगली, पुर्तगाली, दुरुपयोग और ईसाई को रखेंगे |

कैसे पढ़ें
4. सबसे पहले आप जो भी टॉपिक पढ़ रहे हैं उसे अच्छे से समझ लें अगर इतिहास है तो उसे कहानी की तरह समझें ,उसके बाद ही नोट्स बनाना शुरू करें
5. Keywords छांटना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, जब आप Keywords छांट रहे हों तो उसे एक बार मन में बोल कर देखें कि आपको क्या याद आ रहा है, अगर आप पूरी घटना याद कर पा रहे हैं तो आपने सही Keyword छांटा है अगर नहीं तो दूसरा Keyword देखें |

Good job
ReplyDelete