दोस्तों आज हम याद करेंगे ग्रीन हाउस गैसों के नाम जो हमारे वातावरण को नुसकान करते है , लेकिन उसे याद करने से पहले हम ये याद करेंगे की ये ग्रीन हाउस गैस होता क्या है.
ग्रीन हाउस गैस , गैसों का एक समूह है जो हमारे वातावरण को गर्म करती है. ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा का बढ़ना ग्रीनहाउस प्रभाव को बढ़ाता है जो ग्लोबल वार्मिंग और इसके परिणामस्वरूप जलवायु परिवर्तन करता है। गर्मी को फँसाने की इन गैसों की क्षमता ग्रीनहाउस प्रभाव का कारण बनती है। वायुमंडल मे जितनी ग्रीनहाउस गैस हैं, उतनी ही गर्मी पृथ्वी पर होती है। यही कारण है कि इस प्रभाव का उत्पादन करने वाली गैसों को सामूहिक रूप से ग्रीनहाउस गैसों के रूप में ही जाना जाता है।
ट्रिक : मीना का जलवा और ग्रीन हाउस गैसेस
मी : मिथने
ना : निट्रस ऑक्साइड
का : कार्बोन डाई ऑक्साइड
जलवा : जल वाष्प
ओ : ओजन

Comments
Post a Comment