क्या है 5G?
5G को हम एक इंडस्ट्री स्टैण्डर्ड कहा जा सकता है, जो वर्तमान में चल रही 4G LTE स्टैण्डर्ड से भी ज्यादा फ़ास्ट होने वाला है। उसी तरह जैसे 3G की जगह पर 4G आया है, उसी तरह से 4G के स्थान पर पांचवी पीढ़ी का नेटवर्क 5G के तौर पर सामने आया है, इसे आप एक नई पीढ़ी का स्टैण्डर्ड कह सकते हैं।
आने वाले भविष्य में आपको देखने को मिलने वाला है, दुनियाभर में सभी स्मार्टफोंस और अन्य डिवाइस जिनपर इंटरनेट काम करता है, आपको 4G LTE तकनीकी के स्थान पर 5G से लैस होकर मिलने वाले हैं। आज जिस तरह से 4G LTE नेटवर्क काम कर रहा है, आने वाले समय में यह स्थान 5G लेने वाला है।
कितना तेज़ होने वाला है 5G नेटवर्क
5G को लेकर सभी उत्साहित हैं, और ऐसा माना जा रहा है कि 4G के मुकाबले यह काफी तेज़ होने वाला है। अगर हम 4G की चर्चा करिएँ तो यह आपको 100 मेगाबाईट यानी 100Mbps प्रति सेकंड की स्पीड देने में सक्षम हैं, वहीँ 5G को लेकर कहा जा रहा है कि यह 10Gigabites प्रतिसेकंड यानी 10Gbps की स्पीड के साथ आने वाला है। इसका मतलब है कि 4G नेटवर्क के मुकाबले 5G नेटवर्क 100 गुना ज्यादा तेज़ होने वाला है। यह अभी तक की सबसे ज्यादा इन्टरनेट स्पीड होने वाली है।
Current News
5G नेटवर्क लॉन्च करने वाला दक्षिण कोरिया पहला देश बन गया है . भारत में 5G नेटवर्क नहीं है और कम से कम अगले वर्ष से पहले उनके पास नहीं होगा। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सितंबर 2019 में कहा था कि सरकार ने इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू करने की योजना बनाई है।


Comments
Post a Comment